Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लोनी के बाद हापुड़ में प्रदूषण पर नकेल, सीएक्यूएम टीम के सामने 16 इकाइयां सील

लोनी के बाद हापुड़ में प्रदूषण पर नकेल, सीएक्यूएम टीम के सामने 16 इकाइयां सील

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली/ हापुड़। NCR में औद्योगिक प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने हापुड़ में ऑपरेशन क्लीन एयर के तहत विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। गत दिन कमीशन की सात फ्लाइंग स्क्वॉड ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 22 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें छह इकाइयां निर्धारित मानकों के अनुरूप मिलीं, जबकि 16 इकाइयों में लागू पर्यावरणीय मानकों और वैधानिक निर्देशों का पालन नहीं पाया गया। इन्हेंं नोटिस के साथ सील कियागया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व टीम ने गाजियाबाद के लोनी और हरियाणा के जिलों में प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई की थी।
मसूरी, पिलखुवा सहित कई क्षेत्रों में हवा में उड़ें मिले प्रदूषण नियम
हापुड में निरीक्षण के दौरान मसूरी-गुलावठी रोड, पिलखुवा, रावली/शेखपुर/एमजी रोड, ततारपुर/गढ़ रोड, रेलवे रोड/टेक्सटाइल सेंटर रोड तथा रावला/शेखर क्षेत्र के औद्योगिक इलाकों में कई अनियमितताएं सामने आईं। इनमें अत्यधिक दिखाई देने वाला धुआं, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस (APCD) का उचित तरीके से संचालित न होना, ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OCEMS) का नहीं लगा होना या ठीक से काम नहीं करना, वेट स्क्रबर में बाईपास व्यवस्था और APCD व वेट स्क्रबर सिस्टम में लीकेज जैसी कमियां शामिल थीं। इसके अलावा DG सेट के संचालन में वैधानिक निर्देशों का पालन नहीं करने, CTO और DG सेट की क्षमता व ईंधन संबंधी विवरण में अंतर, स्टैक एमिशन रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने तथा स्टैक का निर्धारित ERP-III गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं होने के मामले भी मिले।

अभियान के दौरान दो संदिग्ध गैरकानूनी इकाइयों को निरीक्षण टीमों को प्रवेश देने से इनकार करने की बात भी सामने आई। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुनः निरीक्षण का प्रस्ताव किया गया है। कुछ इकाइयों में गैर-कन्फर्मिंग गतिविधियां, खतरनाक स्लज वाली लकड़ी से संचालित पिट फर्नेस का इस्तेमाल तथा स्टैक मॉनिटरिंग और रेट्रोफिटेड एमिशन कंट्रोल डिवाइस (RECD) सिस्टम की कमी भी पाई गई। खतरनाक स्लज वाली लकड़ी से संचालित पिट फर्नेस वाली एक इकाई समेत दो नॉन-कम्प्लायंट इकाइयों को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने सील कर दिया।
इकाई संचालकों को दिए गए स्पष्ट निर्देश
निरीक्षण के आधार पर संबंधित औद्योगिक इकाइयों को 12 शो-कॉज नोटिस (SCN) जारी किए गए हैं। CAQM ने सभी औद्योगिक इकाइयों से पर्यावरणीय मानकों, वैधानिक निर्देशों, CTO की शर्तों और निर्धारित प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने को कहा है। आयोग के अनुसार नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लागू पर्यावरणीय कानूनों और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान मानकों का पालन करने वाली इकाइयों की भी पहचान की गई। निरीक्षण टीमों की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 7 1 7 0
Total views : 418056

Follow us on