
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विशेष जांच अभियान के अन्तर्गत अपंजीकृत क्लीनिक व अस्पताल का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध मंगलवार को आवश्यक कार्यवाही की गई।
डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर सीएमओ डा. सुनील तेवतिया के आदेशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लिनिक व अस्पताल का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान शाहपुर के पुरबलियांन में एक अपंजीकृत क्लिनिक व नर्सिंग होम मिला। इसका मौके पर वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक अहर्ता के अभिलेख ना मिलने तथा कोई भी संतोषजनक जवाब ना मिलने पर ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश जायसवाल व टीम द्वारा सील किया गया।
Post Views: 469












Total views : 449437