Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: सरवट में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर: सरवट में दो पक्षों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला सरवट में मामूली बात को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने क्षेत्र में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

How to Make a News Portal

घटना का विवरण:  प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरवट इलाके में एक समुदाय के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। वहां से गुजर रहे दूसरे समुदाय के व्यक्ति ने उन्हें टोकाटाकी की। इसके बाद क्रिकेट खेल रहे युवा उसके पास पहुंचे, जिस दौरान दोनों में कहासुनी हुई। बाइक सवार ने एक युवक को धक्का दिया, जिसके बाद उसके साथी ने व्यक्ति को रूकने का कहा। इस बात पर बाइक सवार युवक के हाथ से बल्ला छीन्ने लगा और विवाद बढ़ गया। इस दौरान बाइक सवार घायल हो गया, वहीं दूसरे समुदाय का एक युवक भी घायल हो गया। घटना के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उधर, दो समुदायों के बीच झगड़े की सूचना मिलते ही सांप्रदायिक संवेदनशीलता को देखते हुए एसएचओ सिविल लाइन आशुतोष सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट का वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 2
Total views : 378810

Follow us on