Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: श्री बालाजी शोभायात्रा को ट्रेफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मुजफ्फरनगर: श्री बालाजी शोभायात्रा को ट्रेफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में श्री बालाजी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दिनांक 2 अप्रैल 2026 को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने आम जनमानस से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए शोभायात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का चयन करें।

How to Make a News Portal

शोभायात्रा का विस्तृत मार्ग: श्री बालाजी धाम मंदिर, भरतीया कॉलोनी के प्रांगण से सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होने वाली यह शोभायात्रा नवीन मंडी स्थल कूकड़ा, मुनीम कॉलोनी, जैन कन्या इंटर कॉलेज, बड़ा डाकखाना और गौशाला रोड से होते हुए गुजरेगी। इसके पश्चात नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिंदल बाजार और वकील रोड से होते हुए यह बड़ी धर्मशाला चौराहा पहुंचेगी। यात्रा का क्रम भोपा पुल, मदन स्वीट्स, मालवीय चौक, अंसारी रोड, मोती महल सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड और शिव चौक से होता हुआ बालाजी चौक थाना सिविल लाइन तक पहुंचेगी।

यात्रा के अंतिम चरण में गांधी कॉलोनी, लाल द्वारा मंदिर, माता वैष्णो देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर और द्वारिकापुरी से होते हुए पुनः भोपा पुल के बराबर से वकील रोड और नई मंडी बिजलीघर होते हुए अगले दिन यानी 3 अप्रैल की सुबह वापस मंदिर प्रांगण में समापन होगा।

पुलिस की अपील और प्रतिबंध: यातायात विभाग के अनुसार, शोभायात्रा जिन मार्गों से होकर गुजरेगी, वहां आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू रहेगा और वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि जाम और असुविधा से बचने के लिए वर्णित मार्गों के स्थान पर अन्य रास्तों का प्रयोग करें ताकि धार्मिक उत्सव शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 2 8 2 9
Total views : 260255

Follow us on