Select Language :

Home » एजुकेशन » एमडीएस विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव की धूम: मेधावियों ने बटोरी वाहवाही

एमडीएस विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव की धूम: मेधावियों ने बटोरी वाहवाही

 लोकपथ लाइव, मन्सूरपुर (मुजफ्फरनगर)। एमडीएस विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के साथ-साथ ‘आचार्य देवो भवः’ अभियान के तहत शिक्षकों का सम्मान रहा।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम की शुरुआत अनिल शास्त्री एवं अर्पित चौधरी के सान्निध्य में आयोजित यज्ञ से हुई, जिसमें प्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार मुख्य यजमान रहे। इसके उपरांत  रोहताश कली, फूलमती देवी,  ममता सहित विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने समारोह में समां बांध दिया।

परिश्रम ही सफलता की कुंजी:  समारोह को संबोधित करते हुए  रोहताश कली ने कहा कि हारता वही है जो कोशिश नहीं करता। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों में नैतिक गुणों के सृजन की अपील की। प्रबंधक संदीप कुमार ने शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अंकों के आधार पर स्वयं का आकलन न करें, बल्कि निरंतर सीखने का प्रयास करें।

ये रहे अपनी कक्षा के सरताज: परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य रूप से नर्सरी ए से रेनू (99.04%), नर्सरी बी से मानविक व काव्यांश (98.04%), एलकेजी से श्रद्धा व रक्षित (96.25%), यूकेजी से चारविक व अविष्का (92.88%) और कक्षा 1 से पुष्टि व कनक (98.58%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उच्च कक्षाओं में कक्षा 2 से वंश मलिक व प्रिशा (99.29%), कक्षा 3 से दृष्टि व आरव (99.08%), कक्षा 5 से आरव कुमार (99.04%), कक्षा 7 से वंशी मलिक (99.63%), कक्षा 9 से वंशिका चौधरी (97%) और कक्षा 11 (गणित) से विदुषी (97%) व (जीव विज्ञान) से सना (94.6%) ने अपने-अपने वर्ग में टॉप कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

शिक्षकों का सम्मान व आभार: विद्यालय के शिक्षकों को उनके समर्पण के लिए ‘आचार्य देवो भवः’ पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकिता बत्रा और छात्रा वंशिका चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रबंधक संदीप कुमार ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 1 1 3
Total views : 378234

Follow us on