Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » शिक्षण में नवाचार पर कार्यशाला, एआई से स्मार्ट बनेंगे शिक्षक

शिक्षण में नवाचार पर कार्यशाला, एआई से स्मार्ट बनेंगे शिक्षक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शिक्षण में नवाचार एवं मनोविज्ञान से संवर्धन के दूसरे दिन शनिवार को विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. आरके सिंह (प्रोफेसर, चौधरी छोटू राम महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर), प्रशिक्षक भुजेन्द्र कुमार, अंकुर बंसल, अंकित चौधरी (डायरेक्टर, द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल), विकास भार्गव, संजय आहूजा, काजल सिंह, रीटा दहिया और प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 80 प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान, कौशल, मनोविज्ञान, नई शिक्षण विधियों, आधुनिक तकनीकों और उनके व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा। डॉ. आरके सिंह ने कहा कि नवाचार के माध्यम से शिक्षक अपनी बात को नए आयामों के साथ बच्चों को समझा सकते हैं। जब एक अध्यापक बच्चे को लगन और मेहनत से पढ़ाता है, तो उसके पूरे परिवार की प्रगति सुनिश्चित होती है। प्रशिक्षक भुजेन्द्र कुमार ने एक सुंदर उदाहरण देते हुए कहा कि यदि हम वृक्ष की पत्तियों पर पानी डालें और जड़ों को सूखा छोड़ दें, तो पेड़ कभी हरा-भरा नहीं रह सकता। अंकुर सिंघल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर शिक्षकों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया एवं प्रबंधक रीटा दहिया ने सभी अतिथियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आह्वान किया कि निरंतर प्रशिक्षण लेकर सीखने वाला शिक्षक ही अपने विद्यार्थियों को सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ाते हुए एक श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 0 3 3 6
Total views : 353688

Follow us on