Select Language :

Home » एजुकेशन » नए प्रपत्रों को लेकर आयकर विभाग ने करदाताओं को किया जागरूक

नए प्रपत्रों को लेकर आयकर विभाग ने करदाताओं को किया जागरूक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को मुजफ्फरनगर स्थित आयकर कार्यालय के सभागार में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त आयकर आयुक्त रेंज 1 आकाश बरनवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य करदाताओं को आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों, आयकर नियम 2026 में हुए महत्वपूर्ण बदलावों और नए आयकर प्रपत्रों से परिचित कराना था।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त  शुमाना सेन बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं। उनके साथ आयकर आयुक्त (अपील)  लगनप्रीत संधू और संयुक्त आयकर आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इंस्टीट्यूट और अधिवक्ता बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में करदाताओं ने भाग लिया।

आयकर सुधारों पर चर्चा:  संयुक्त आयकर आयुक्त आकाश बरनवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आयकर विभाग द्वारा पेश किए गए नए सुधारों का प्राथमिक उद्देश्य करदाता सेवाओं का सरलीकरण करना है। उन्होंने विस्तार से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसमें  करदाताओं के लिए सरलीकृत फॉर्म और उनके भरने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा  विभाग द्वारा लॉन्च किए गए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे ‘कर साथी, ‘कर सेतु’ और विवरणिका के उपयोग की जानकारी दी गई। कर अनुपालन को आसान बनाने के लिए विभाग द्वारा तैयार किए गए संवाद आधारित वीडियो के माध्यम से जटिल नियमों को सरल भाषा में समझाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ये बदलाव न केवल करदाताओं के लिए अनुपालन प्रक्रिया को आसान बनाएंगे, बल्कि देश की प्रगति में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के अंत में, संयुक्त आयकर आयुक्त आकाश बरनवाल ने उपस्थित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं और सभी करदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें नए नियमों के प्रति सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 1 0 8 2
Total views : 295958

Follow us on