Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » मुजफ्फरनगर में निकली साइकिल रैली, युवाओं का दिखा उत्साह

मुजफ्फरनगर में निकली साइकिल रैली, युवाओं का दिखा उत्साह

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश खेल अनुभाग एवं खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में रविवार सुबह शहर में साईकिल रैली निकाली गई। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम व जिला प्रशासन के आपसी सहयोग से शहर में साइकिल रैली का सफल में युवाओं व खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
साइकिल रैली का शुभारंभ प्रभारी क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर सदस्स राजीव कुमार एवं जिला खेल कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा स्वयं साइकिल चलाकर किया गया। यह रैली चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर के मुख्य गेट से उत्साह के साथ प्रारंभ हुई, जो डीएम आवास से होते हुए सुजुडू चुंगी पहुंची और वहां से वापस उसी रास्ते से स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आकर गरिमापूर्ण ढंग से समाप्त हुई। इस खेल आयोजन के अवसर पर मुख्य रूप से कुश्ती प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक संजीव कुमार, वुशु प्रशिक्षक मनीष कुमार, अप्रेंटिस हॉकी प्रशिक्षक अंकुर कुमार तथा क्रिकेट के वरिष्ठ खिलाड़ी अंकुर कुमार आदि ने भाग लिया। रैली के समापन पर उपस्थित खिलाड़ियों व युवाओं को प्रभारी क्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने खेल विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी व प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने खिलाड़ियों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। रैली की समाप्ति के उपरांत जिला खेल कार्यालय की ओर से प्रतिभाग करने वाले समस्त खिलाड़ियों व बच्चों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 3 7 4 6
Total views : 333523

Follow us on