Select Language :

Home » एजुकेशन » एसडी पब्लिक स्कूल में SMC की बैठक, NCERT और सुरक्षा पर जोर

एसडी पब्लिक स्कूल में SMC की बैठक, NCERT और सुरक्षा पर जोर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। पटेल नगर भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) की सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सत्र 2026-27 की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ विद्यालय के बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज कमहेड़ा के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह विभागीय पर्यवेक्षक के रूप में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
एनसीईआरटी पुस्तकों और शासन के निर्देशों पर जोर:  बैठक को संबोधित करते हुए विभागीय पर्यवेक्षक डॉ. रणवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि विद्यालय में शिक्षण कार्य शासन और सीबीएसई (CBSE) के निर्देशों के अनुरूप ही संचालित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि विद्यार्थियों को एनसीईआरटी (NCERT) की पुस्तकों के माध्यम से ही शिक्षा दी जाए। इसके अलावा, छात्र सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्देशानुसार परिवहन समिति के गठन की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कौशल विकास हेतु बनेगी नई प्रयोगशाला: बैठक के दौरान सत्र 2026-27 के लिए नई स्कूल प्रबंधन समिति का परिचय कराया गया। एजेंडे के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए विद्यालय भवन के रखरखाव और छात्रों के कौशल विकास के लिए एक नई अत्याधुनिक प्रयोगशाला (Skill Development Lab) के निर्माण की योजना को हरी झंडी दी गई। साथ ही, कक्षा 9 के संशोधित पाठ्यक्रम, सत्र की शुल्क संरचना और कक्षा 10 के परीक्षा परिणामों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
अतिथियों ने उठाया वीआर लैब का आनंद:  बैठक के पश्चात उपस्थित सदस्यों और अतिथियों ने विद्यालय की ‘वीआर लैब’ (Virtual Reality Lab) का निरीक्षण किया। आधुनिक तकनीक से लैस इस लैब की कार्यप्रणाली को न केवल सराहा गया, बल्कि अतिथियों ने खुद भी वर्चुअल रियलिटी का अनुभव लिया।
इनकी रही उपस्थिति:  बैठक में विद्यालय की प्रधानाचार्य  भारती तिवारी, निदेशक  चंचल सक्सेना, अध्यक्ष अरुषि जैन, उपाध्यक्ष  विकास स्वरूप, सचिव  आकाश कुमार, संयुक्त सचिव  अंकुर कुमार सहित  महेंद्र कुमार केडिया,  राघव स्वरूप,  शिशिर सांगल,  मुकुल भूषण गुप्ता,  गौरव गोयल, डॉ. सी. के. जैन, उप प्रधानाचार्य  शिव कुमार, और प्रधानाध्यापिका डॉ. रचना जैन उपस्थित रहीं। इनके अलावा स्टाफ प्रतिनिधि, अभिभावक प्रतिनिधि और अन्य शिक्षाविद भी मौजूद रहे। बैठक के अंत में निदेशक चंचल सक्सेना ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 4 9 0 7
Total views : 306594

Follow us on