Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पालिका में नए ईओ ने संभाला चार्ज, छुट्टी के दिन किया काम

मुजफ्फरनगर पालिका में नए ईओ ने संभाला चार्ज, छुट्टी के दिन किया काम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  नगर पालिका परिषद में प्रशासनिक फेरबदल के बीच एक दिलचस्प स्थिति पैदा हो गई है।  जालौन से स्थानांतरित होकर आए नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) पवन कुमार ने शनिवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद पालिका कार्यालय पहुंचकर मुजफ्फरनगर के नए ईओ के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। हालांकि, शासन के आदेश के बाद भी वर्तमान ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को अभी तक मुजफ्फरनगर पालिका से तकनीकी रूप से रिलीव नहीं किया गया है। नए ईओ पवन कुमार ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद कार्यालय में करीब दो घंटे तक बैठकर नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे महत्वपूर्ण जनगणना कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया।
 शासन के विशेष सचिव  द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत मुजफ्फरनगर की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का स्थानांतरण मुरादाबाद नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर किया गया है। वहीं, संयुक्त नगर आयुक्त/ईओ पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की कमान सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि नए ईओ पवन कुमार बीते बुधवार को ही अपनी नवीन तैनाती के सिलसिले में मुजफ्फरनगर पहुंच गए थे, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष (चेयरपर्सन) मीनाक्षी स्वरूप के शहर से बाहर होने के कारण उन्हें समय पर चार्ज नहीं मिल सका था। इसके बाद उन्होंने मुख्य कार्यालय में अपनी आमद दर्ज कराते हुए योगदान आख्या प्रस्तुत की थी।
चार्ज लेने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शुक्रवार देर रात तक पवन कुमार चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर भी मौजूद रहे। इसके बाद शनिवार को आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी होने और चार्ज मिलने के बाद पवन कुमार सीधे नगर पालिका दफ्तर पहुंचे। साप्ताहिक अवकाश के दिन भी उनके दफ्तर पहुंचने और काम संभालने की प्रशासनिक हलकों में काफी चर्चा रही। इस दौरान पालिका के वार्ड सभासद रविकांत शर्मा ने नए अधिशासी अधिकारी पवन कुमार से मुलाकात कर बुके भेंट किया और मुजफ्फरनगर आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए नए ईओ पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने विधिवत रूप से चार्ज संभाल लिया है और छुट्टी के दिन भी पालिका पहुंचकर सबसे पहले जनगणना से जुड़े शासकीय कार्यों की समीक्षा की है, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 7 6
Total views : 378789

Follow us on