Select Language :

Home » एजुकेशन » राजकीय पुस्तकालय में पालिका के खर्च से बनेगा गार्ड रूप

राजकीय पुस्तकालय में पालिका के खर्च से बनेगा गार्ड रूप

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राजकीय जिला पुस्तकालय का शनिवार को नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के बाद वहां पथप्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगवाने के लिए जेई  को निर्देश दिए। वहीं जल्द ही वहां पालिका के खर्च से गार्ड रूम तैयार कराने का आश्वसन दिया।


राजकीय पुस्तकालय में पहुंची नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने लाइब्रेरी में नियमित रूप से आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्राओं से मुलाकत की। पालिकाध्यक्ष ने पूरी लाइब्रेरी का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां ज्ञानवर्धक पुस्तकों के वैज्ञानिक रख-रखाव और छात्र-छात्राओं के लिए की गई अन्य बेहतरीन व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की। निरीक्षण के बाद संवाद में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पुस्तकालय प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह को से अवगत कराया कि पालिका के सहायक अभियंता को पुस्तकालय परिसर में लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि गार्ड रूम के स्थाई निर्माण हेतु आगामी बोर्ड मीटिंग में विधिवत प्रस्ताव रखकर इसे भी शीघ्र ही स्वीकृत करा दिया जाएगा। इस दौरान डॉ. राजीव कुमार, प्रवेन्द्र दहिया, डॉ. कीर्तिवर्धन अग्रवाल, प्रेरक जैन, रविन्द्र चौधरी, आशीष द्विवेदी, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, वरिष्ठ लिपिक सुदेश कपिल, कंप्यूटर ऑपरेटर कपिल कुमार, लाइब्रेरी सहायक अनिल कुमार और संजीव अग्रवाल सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और पाठक उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 8 6
Total views : 392385

Follow us on