Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूरिया की कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई

यूरिया की कालाबाजारी पर प्रभारी मंत्री सख्त, मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। आईटीआई में शनिवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने शुकतीर्थ विकास पर चर्चा की, वहीं यूरिया की कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाते डीएम व एसएसपी को आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर आईटीआई में मीडिया संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर पहुंचे। उन्होंने पहले वहां लगे विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडियाकर्मियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंन कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देशभर में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया गया, जबकि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाया गया। महिलाओं को केवल आत्मनिर्भर ही नहीं बल्कि लखपति दीदी बनाकर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त किया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान बहुल क्षेत्र है और गन्ना किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न प्रदान कर देश के किसानों का सम्मान बढ़ाया गया है।
इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लगभग 3 करोड़ ग्रामीण और सवा करोड़ शहरी परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि 9 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को निजी अस्पतालों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और करोड़ों लोग इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। वह अंत में यूरिया की कालाबाज़ारी से किसानों को हो रही परेशानी पर उन्होंने सख़्त रुक अपनाया। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए की इस मामले में सख्ती दिखाई जाए। इस दौरान राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मालिक, पवन अरोरा, अंचित मित्तल, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 5
Total views : 378821

Follow us on