Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर के तीन प्रधानाध्यापक पदोन्नत, बनेंगे प्रधानाचार्य

मुजफ्फरनगर के तीन प्रधानाध्यापक पदोन्नत, बनेंगे प्रधानाचार्य

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जिले के शिक्षा विभाग से जुड़े तीन प्रधानाध्यापकों को शासन स्तर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पुरकाजी हरिनगर स्थित विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार, राजकीय हाई स्कूल रई की प्रधानाध्यापिका अंजू वर्मा तथा राज्य कन्या हाई स्कूल संभालहेड़ा में कार्यरत प्रधानाध्यापक राजीव कुमार गुप्ता को पदोन्नत कर राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन के आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने तीनों शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा था, जिसके बाद अब योग्य शिक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 4 0 9 5
Total views : 385972

Follow us on