Select Language :

Home » एजुकेशन » राजकीय पुस्तकालय में अभ्युदय कोचिंग के नए सत्र का शुभारंभ

राजकीय पुस्तकालय में अभ्युदय कोचिंग के नए सत्र का शुभारंभ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर । राजकीय जिला पुस्तकालय में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग के नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस उद्घाटन सत्र में कोचिंग के नए बैच की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुशासित अध्ययन, बेहतर समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं को सफलता के कई व्यावहारिक सूत्र भी सिखाए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने परीक्षा की रणनीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी हैं। राजकीय जिला पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह ने सही दिशा में किए गए कठिन परिश्रम और समर्पण की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, अभ्युदय कोचिंग के जिला समन्वयक उपेंद्र पांडे ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की विशेषताओं और निःशुल्क व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कुलदीप, कपिल, अनिल कुमार, रीना तथा अनिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 6 8 2 9
Total views : 368462

Follow us on