Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » 80 लाख की चरस के साथ चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

80 लाख की चरस के साथ चार अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद की शाहपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। धनायन रोड पर सोरम रजवाहे की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार अंतरराष्ट्रीय तस्करों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 4 किलो (3.802 किलोग्राम) चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस को देख भागने की कोशिश, घेराबंदी कर दबोचा: एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात महादिक अक्षय संजय ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार रात शाहपुर पुलिस धनायन रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी सोरम गांव की ओर से चार लोग पैदल आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तस्करों के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें पॉलीथिन में बंद चरस मिली।
नेपाल से प्रदेश तक फैला है तस्करों का नेटवर्क: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ, रिजवान पुत्र बाबू, शाहनवाज पुत्र तौसीम (तीनों निवासी ग्राम परासौली, थाना बुढ़ाना) और नसरुद्दीन उर्फ सोनू पुत्र शरीफ (निवासी ग्राम बलई, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच) के रूप में हुई है।
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह नेपाल से अवैध चरस को बहराइच के रास्ते उत्तर प्रदेश में लाता है। इसके बाद अपने नेटवर्क के जरिए इसे दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करते हैं। तस्कर एक-एक ग्राम चरस को ऊंची कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।
अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस: एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट की कड़ियों को जोड़ने में लगी है ताकि मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 0 3 3 4
Total views : 294733

Follow us on