
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विकास क्षेत्र के जोन-5 में सम्राट हॉस्पिटल को सील कर दिया। प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त किए बिना अस्पताल का संचालन किए जाने के मामले में शनिवार को यह कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या के आदेशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सम्राट हॉस्पिटल का संचालन प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त किए बिना किया जाना पाया गया, जिसके बाद संबंधित स्थल के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई अमल ें लाई गई।
सीलिंग की कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्राधिकरण की टीम मौके पर मौजूद रही। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संबंधित थाने का पुलिस बल भी तैनात रहा।
प्राधिकरण की इस कार्रवाई से बिना स्वीकृति संचालित प्रतिष्ठानों के संचालकों में हलचल मची हुई है। एमडीए की कार्रवाई को अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Post Views: 77












Total views : 453621