
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: भारत रत्न एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान गुफरान काजमी, युगल किशोर भारती, रहीस अहमद तुर्क और गीता काकरान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बच्चों एवं महिलाओं के बीच लड्डू, समोसे व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के प्रति नेहरू जी का विशेष स्नेह और उनके उज्ज्वल भविष्य का सपना सदैव प्रेरित करता रहेगा, क्योंकि बच्चे ही देश की असली ताकत और आने वाले कल का भविष्य हैं। अंत में सभी ने उनके विचारों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
Post Views: 92













Total views : 454141