
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर-23 और रणजी ट्रॉफी टीम के लिए मुजफ्फरनगर के पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल कल यानी रविवार, 19 जुलाई को सुबह 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले इस महत्वपूर्ण ट्रायल में अंडर-23 वर्ग के 42 खिलाड़ी और रणजी ट्रॉफी के लिए 20 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। ट्रायल संयोजक पलक शर्मा और हरीश चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी चयनित और पंजीकृत खिलाड़ियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से अपनी पंजीकरण स्लिप के साथ मैदान पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें।
Post Views: 117












Total views : 412393