
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर तंत्रिका विकास संबंधी विकार (Neurodevelopmental disorders) से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए राहत की एक बड़ी खबर है। अब ऑटिज्म, एडीएचडी (ADHD) और डाउन सिंड्रोम जैसी बीमारियाँ आजीवन सजा नहीं हैं, बल्कि सही उपचार से बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को नई दिशा मिल रही है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में ‘ऑटिज्म फ्री मुजफ्फरनगर’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ मुजफ्फरनगर और शामली जिलों से आए बच्चों में मानसिक विकास की अद्भुत प्रगति देखने को मिली।
इस विशेष जागरूकता और प्रोत्साहन कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुनील तेवतिया ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिस्वरूप राय चौधरी और डॉ. नमिता गुप्ता ने चिकित्सा जगत के सामने इन विकारों की चुनौतियाँ और उनके अभिनव समाधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. नमिता गुप्ता ने ऑटिज्म, एडीएचडी, डाउन सिंड्रोम और अन्य तंत्रिका विकास संबंधी विकारों से पीड़ित 120 बच्चों की विस्तृत केस स्टडी (अध्ययन) प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित लोगों को चमत्कारी सुधारों से अवगत कराया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सी.ए.एन. प्रोटोकॉल: 40 दिनों में दिखे जीवंत परिणाम: समारोह को संबोधित करते हुए विख्यात चिकित्सक डॉ. बिस्वरूप राय चौधरी ने बताया कि सी.ए.एन. (C.A.N.) प्रोटोकॉल पर आधारित यह पद्धति मात्र 40 दिनों के भीतर अपना सकारात्मक असर दिखाने लगती है। उन्होंने साक्ष्यों के साथ बताया कि जो बच्चे पहले स्वतंत्र रूप से चलने में पूरी तरह अक्षम थे, वे इस विशेष थेरेपी के बाद अब बिना किसी सहारे के 400 से 500 मीटर तक पैदल चलने लगे हैं। इसी तरह, जो बच्चे जन्म से पूरी तरह मूक थे, वे अब स्पष्ट और अर्थपूर्ण शब्द बोलने में सक्षम हो चुके हैं।
भावुक हुए माता-पिता, बच्चों को मिले उपहार: कार्यक्रम के दौरान उपचार के बाद बच्चों में हुई इस सकारात्मक ‘ग्रोथ’ और सुधार को लेकर उनके माता-पिता बेहद भावुक नजर आए। अभिभावकों ने मंच पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके बच्चे जो पहले अपनी ही एक बंद दुनिया में कैद थे, वे अब इस थेरेपी की मदद से एक सामान्य और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। बच्चों के इस हौसले और प्रगति को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में उन्हें विशेष प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता गौरव स्वरूप, बाल कल्याण समिति सदस्य डा. राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
Post Views: 99












Total views : 374960