Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर में 1215 स्थानों पर होगा होलिका दहन, पुलिस बल तैनात

मुजफ्फरनगर में 1215 स्थानों पर होगा होलिका दहन, पुलिस बल तैनात

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार कर लिया है। इस वर्ष जिले के शहर और देहात इलाकों में कुल 1215 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पूरे जनपद को 8 जोन, 21 सेक्टर और 120 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है।
सीसीटीवी से निगरानी और सघन गश्त: संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष एहतियात बरती जा रही है। इन क्षेत्रों में न केवल पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है, बल्कि निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था का पूरा खाका तैयार है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त करें, विशेषकर रात्रि के समय सतर्कता दोगुनी कर दी जाए।
जबरदस्ती रंग डाला तो होगी कार्रवाई: पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि यदि कोई व्यक्ति किसी की मर्जी के बिना रंग लगाता है या हुड़दंग करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की बैठकों के माध्यम से लोगों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है। होलिका पूजन के समय भी सुरक्षा बल मौके पर मुस्तैद रहेगा ताकि महिलाएं और श्रद्धालु सुरक्षित महसूस कर सकें।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 4 6 1
Total views : 379385

Follow us on