
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में ‘मातृ दिवस’ के उपलक्ष्य में एक भव्य और मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत (Dr. Mrinalini Anant) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं और बच्चों के बीच भावनात्मक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करना रहा।
इस विशेष अवसर पर पारंपरिक कार्यक्रमों से हटकर माताओं और बच्चों के लिए पूल पार्टी, एरोबिक्स, टम्बोला और एक्वा जुंबा जैसी आधुनिक और उत्साहपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘मदर-चाइल्ड पार्टिसिपेशन’ रहा, जहाँ माताओं ने अपने बच्चों के साथ मिलकर खेलों में भाग लिया और यादगार पल साझा किए। स्कूल परिसर पूरे दिन पारिवारिक प्रेम और खुशी के माहौल से सराबोर रहा।
प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने सभी माताओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन अभिभावकों और बच्चों के बीच के जुड़ाव को मजबूती प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में समन्वयक शीतल गोयल ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
Post Views: 119













Total views : 306594