Select Language :

Home » एजुकेशन » ईश्वर का दूसरा रूप है माँ: चिल्ड्रन एकेडमी में बच्चों को दिया संदेश

ईश्वर का दूसरा रूप है माँ: चिल्ड्रन एकेडमी में बच्चों को दिया संदेश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के फ्रेंड्स कालोनी व केवलपुरी स्थित चिल्ड्रन एकेडमी में शनिवार, 09 मई 2026 को ‘मातृ दिवस’ बड़े ही उत्साह और भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में अपनी माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को और अधिक गहरा करना था। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर पांचाल एवं उपप्रधानाचार्या सान्या निगम द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रांगण मातृ-प्रेम के रंगों में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए माताओं के लिए आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड बनाए और कविता पाठ के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। कक्षा 1 से 5 तक के नन्हे बच्चों ने मधुर गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
प्रधानाचार्य अमर पांचाल ने अपने संबोधन में कहा कि माँ जीवन की प्रथम गुरु और मार्गदर्शक होती हैं, जिनका त्याग हमें आगे बढ़ने की शक्ति देता है। ईश्वर को दूसरा रूप मां है, जो हर परेशानियों से बच्चे को बचाकर रखती है। उपप्रधानाचार्या  सान्या निगम ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि माता-पिता के ऋण को कभी नहीं चुकाया जा सकता, इसलिए हमें सदैव उनका आदर करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 5 6 3 0
Total views : 308800

Follow us on