Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पांच थानों के प्रभारी समेत 41 इंस्पेक्टरों का तबादला

मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पांच थानों के प्रभारी समेत 41 इंस्पेक्टरों का तबादला

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर तेज,  28 निरीक्षक सहारनपुर और 13 शामली भेजे गए
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर जनपद में तैनात 41 निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है। सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक सिंह की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के बाद जिले के पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इस बड़े फेरबदल में जिले के पांच महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी निरीक्षक भी शामिल हैं। इनमें चरथावल, भोपा, बुढ़ाना, शहर कोतवाली और रतनपुरी थाने के प्रभारी निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। स्थानांतरण सूची के अनुसार 28 निरीक्षकों को सहारनपुर और 13 निरीक्षकों को शामली जनपद में नई तैनाती दी गई है।

How to Make a News Portal

विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस व्यवस्था में बदलाव
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर पुलिस विभाग में यह फेरबदल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए अधिकारियों के स्थानांतरण किए जाते हैं। एक ही जनपद में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को दूसरे जनपदों में भेजने की व्यवस्था भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा होती है। अब जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई तैनाती को लेकर निगाहें टिकी हैं। खासतौर पर शहर कोतवाली, चरथावल, भोपा, बुढ़ाना और रतनपुरी जैसे महत्वपूर्ण थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पांच महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी भी बदले
स्थानांतरण की जद में जिले के पांच प्रमुख थानों की कमान संभाल रहे निरीक्षक आए हैं। चरथावल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण (दहिया), भोपा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार और बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी सुभाष बाबू का तबादला सहारनपुर जनपद के लिए किया गया है। वहीं, शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा और रतनपुरी थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान को शामली जनपद भेजा गया है। इन अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद संबंधित थानों में नए प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सहारनपुर भेजे गए 28 निरीक्षक
मुजफ्फरनगर से सहारनपुर स्थानांतरित किए गए 28 निरीक्षकों में आशुतोष कुमार, अनुराग गौतम, अनिल कुमार, भूदेव सिंह, चन्द्रकान्त यादव, दिनेश कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह, जगदीश सिंह, कर्मवीर सिंह, लोकेन्द्र पाल सिंह, लतेश वर्मा, मुनीश कुमार, नीलू सक्सैना, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, रूपकिशोर शर्मा, रेनू सक्सैना, रवेन्द्र सिंह यादव, रविन्द्रपाल सिंह, रफी अहमद, सुभाष बाबू, सुनील कुमार शर्मा, सतेन्द्र सिंह, सर्वेश कुमार, योगेन्द्र शर्मा, दिनेश चन्द, सुल्तान सिंह और सत्यनारायण शामिल हैं।

शामली भेजे गए 13 निरीक्षक
इसी तरह मुजफ्फरनगर में तैनात रहे 13 निरीक्षकों को शामली जनपद में स्थानांतरित किया गया है। इनमें बृजेश कुमार शर्मा, धर्मवीर सिंह, धर्मेन्द्र मोहन सिन्धू, हरेन्द्र सिंह, महावीर सिंह चौहान, राजेश कुमार भारती, राजेश सिंह, संजय गिरी, तेज सिंह, विनोद कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, जसवीर सिंह और सनुज यादव के नाम शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर को भी मिलेंगे नए निरीक्षक
स्थानांतरण आदेश के तहत सहारनपुर और शामली जनपदों से भी निरीक्षकों को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। सहारनपुर से प्राप्त सूची में जावेद खान, नरेन्द्र कुमार शर्मा, नेमचन्द सिंह, पंकज त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार कौशिक, राम निवास, संजय कुमार, सतपाल सिंह भाटी, सुनील नेगी और पंकज कुमार के नाम दर्ज हैं। वहीं शामली से सुभाष चन्द्र सिंह, दिलीप कुमार शर्मा और प्रवीण कुमार को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। नए निरीक्षकों के आने और पुराने निरीक्षकों के दूसरे जनपदों में स्थानांतरण के बाद जिले में थानों की कमान संभालने वाले अधिकारियों के बदलाव की संभावना बढ़ गई है।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 8 2 9 8 5
Total views : 452247

Follow us on