Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग, 14 छात्रों की मौत, सीएम का अलीगढ़ दौरा रद्द

लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग, 14 छात्रों की मौत, सीएम का अलीगढ़ दौरा रद्द

लोकपथ लाइव, लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में गहरा धुआं भर गया, जिससे अंदर पढ़ाई कर रहे छात्रों में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई।  प्रत्यक्षदर्शी अमन के मुताबिक इस इमारत में एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स संस्थान संचालित है, जहां से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। अपनी जान बचाने के लिए कई असहाय छात्रों ने खिड़कियों और ऊंचाई से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, मीडिया रिपोटर्स में 14 बच्चों की दर्दनाक मौत होने की सूचना सामने आई है।

मुख्यमंत्री ने रद्द किया अलीगढ़ दौरा, लखनऊ रवाना

घटना की सूचना मिलते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद प्रशासनिक व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बगल के मकान की छत से कोचिंग की दीवार को काटकर बच्चों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अब तक करीब 10 झुलसे लोगों को निकालकर इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा जा चुका है। घटनास्थल पर मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शवों को देखकर भावुक हो गए और उन्होंने 14 बच्चों की मौत की पुष्टि की। इस बीच, अलीगढ़ के दौरे पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जैसे ही इस भयावह हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने अपने लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को बीच में ही रद्द कर दिया और तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गए। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 3 0 5
Total views : 378859

Follow us on