Select Language :

Home » राष्ट्रीय » नए साल के पहले ही दिन बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम

नए साल के पहले ही दिन बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम

आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: नए साल 2026 की शुरुआत एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के साथ हुई, जिसमें साल के पहले ही दिन आम लोगों और कारोबारियों को एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ा रहा है।

How to Make a News Portal

दरअसल हर माह के पहले दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां समीक्षा करती हैं। उसी क्रम में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जनवरी 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 111 रुपये अधिक महंगा मिलेगा, जिससे दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता और चेन्नई तक असर दिख रहा है। यह बढ़ोतरी पूरे देश में लागू की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे-बड़े कारोबारियों की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं। मसलन दिल्ली में 1580.50 से बढ़कर 1691.50 रुपये और मुंबईमें 1531.50 से बढ़कर 1642.50 रुपये में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।

सीएनजी व पीएनजी सस्ती
नए साल की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आई है। एक जनवरी 2026 से जहां कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, वहीं सीएनजी व पीएनजी सस्ती हुई है। इसके अलावा कार खरीदना महंगा हो गया है और केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। इन सभी बदलावों का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 2 5 1
Total views : 344175

Follow us on