Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » LIC में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों ने उठाया लाभ

LIC में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों ने उठाया लाभ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर गैलेक्सी द्वारा अंसारी रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) परिसर में एक विशाल निःशुल्क नेत्र एवं बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विष्णु अग्रवाल ने किया। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक और जनहित के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन संजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के अनुभवी और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के दौरान २५० से अधिक स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। इस मौके पर रोटरी इंटरनेशनल ग्रांट और मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आई आधुनिक मोबाइल वैन के जरिए मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। इसके साथ ही दंत परीक्षण, नाक, कान व गला (ENT) जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर की मुफ्त जांच कर डॉक्टरों ने मरीजों को जरूरी सावधानियों और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष कुमार सिंघल (PHF) ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रोटरी का मुख्य उद्देश्य है और ऐसे जनसेवा के कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अविरल मित्तल, अजय गर्ग, अमित गर्ग, अमित सिंघल, प्रवीण मित्तल, नितिन गुलाटी, नीरज बंसल सहित एलआईसी के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 2 8 2
Total views : 378814

Follow us on