Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने नवागंतुक एसएसपी से की मुलाकात

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने नवागंतुक एसएसपी से की मुलाकात

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: लघु उद्योग भारती लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह जनपद के नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सूरज कुमार राय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जनपद में उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को साथ आए सभी सम्मानित साथियों का परिचय कराया और ‘लघु उद्योग भारती’ संगठन के उद्देश्यों व औद्योगिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वार्ता के दौरान एसएसपी  सूरज कुमार राय ने बताया कि वह पूर्व में आगरा में पदस्थापना के दौरान भी ‘लघु उद्योग भारती’ की आगरा इकाई से जुड़े रहे हैं। उन्होंने आगरा इकाई के कार्यों और संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए मुजफ्फरनगर में भी उद्यमियों के साथ बेहतर समन्वय का भरोसा दिलाया।

श्रीराम ग्रुप कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान, मेधावियों को दिए प्रशस्ति पत्र

 इस शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष  जगमोहन गोयल, सचिव मयंक मित्तल, कोषाध्यक्ष पंकज मित्तल, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोनू मित्तल, विपुल भटनागर, सोम प्रकाश कुछल एवं अमित अग्रवाल सहित संगठन के कई प्रमुख सदस्य और उद्यमी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 7 0 8 4 8
Total views : 436519

Follow us on