
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या किरण देवी को भारत स्काउट एवं गाइड्स उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर जिला संस्था का नया संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला आयुक्त (गाइड) डॉ. राजेश कुमारी, जिला आयुक्त (स्काउट) विजय कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने किरण देवी को स्कार्फ पहनाकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त स्काउट/गाइड भारत भूषण अरोरा, प्रभा दहिया, कु. ज्योति रानी, कु. साक्षी, अनुज कुमार और विद्यालय की गाइड कैप्टन प्रिया माहेश्वरी ने नव-नियुक्त संयुक्त सचिव का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने किरण देवी को नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन और प्रशासनिक अनुभव से जनपद में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को एक नई गति और दिशा मिलेगी।
Post Views: 163













Total views : 412262