उत्तर प्रदेश

खतौली उपचुनाव: ईवीएम का रात में पहरा दे रहे रालोद कार्यकर्ता

रालोद कार्यकर्ताओं को पुलिस और प्रशासन पर नही भरोसा, ईवीएम को लेकर अधिक चिंतित दिख रही रालोद

LP Live, Muzaffarnagar: खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद अब सभी को मतगणना का इंतजार है। आठ दिसंबर को मतगणना होनी है। इसके लिए प्रशासन तो तैयारी में जुटा ही है और पुलिस फोर्स भी वहां लगा है, लेकिन रालोद भी इवीएम को लेकर सर्तक है। इवीएम की निगरानी खुद रालोद नेता कर रहे हैं। रालोद कार्यकर्ताओं ने नवीन मंडी स्थल पर ईवीएम का पहरा देना शुरू कर दिया है। रात को भी रालोद कार्यकर्ता नवीन मंडी में पहरे पर रहे। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि भाजपाइयों पर विश्वास नहीं है। पुलिस-प्रशासन भाजपा के दबाव में हैं। इसी के चलते ईवीएम की रखवाली स्वयं की जा रही है। इस दौरान अजीत राठी, रोहताश सिंह, सकुल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button