
कालोनी में 200 से ज्यादा आलीशॉन कोठियों की हुई चेंकिंग, मचा रहा हड़कंप
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: शहर की वीवीआईपी कॉलोनी एटूजेड में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता के निर्देशन में चले बिजली चोरी अभियान के तहत कम से कम इस विशेष जांच टीम ने दो सौ से ज्यादा रईसजादों नविता गर्ग और विस्मित राठी के आलीशान बंगलों में पकड़ी गई लाखों की चोरी पकड़ी गई। विभाग ने दोनों उपभोक्ताओं के मीटर सीज करके मुकदमा दर्ज करया है।


शहर की सबसे वीआईपी और महंगी कॉलोनियों में शामिल ‘एटूजेड कॉलोनी’ में सोमवार को बिजली विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक से हड़कंप मचा रहा, जहां मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता के सीधे निर्देशन में विभाग की विशेष टीम ने करीब 200 से 250 आलीशान कोठियों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कॉलोनी के दो बेहद आलीशान बंगलों में हाईटेक तरीके से की जा रही बिजली चोरी का पर्दाफाश किया गया है। विभाग ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी पॉवर थेफ्ट (विद्युत) थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस सघन अभियान के दौरान नविता गर्ग पत्नी मनोज कुमार और विस्मित राठी पुत्र मनोज कुमार के आलीशान बंगलों में मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने का हाईटेक मामले का खुलासा हुआ। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही इन दोनों कोठियों के बिजली मीटरों को उखाड़कर जब्त कर लिया।

लैब चेकिंग में फेल हुआ ‘चोरी का जुगाड़’
अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव एवं अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह की संयुक्त अगुवाई में चली विभागीय टीम ने जब आधुनिक उपकरणों से मीटरों की तकनीकी जांच शुरू की, तो दोनों रसूखदार उपभोक्ताओं के ‘चोरी का सीक्रेट जुगाड़’ सामने आ गया। इन कोठियों में मीटर के आंतरिक सर्किट को इस तरह टैंपर किया गया था, ताकि कोठियों के भीतर दौड़ रहे भारी-भरकम एसी (AC) और अन्य उपकरणों का लोड मुख्य मीटर की रिडिंग में दर्ज ही न हो सके। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद कॉलोनी के अन्य संभ्रांत लोग भी रसूखदारों के घरों में इस तरह की चोरी देखकर हैरान रह गए। दोनों ही जगह मीटर टैंपर करके किस तरह से चोरी की गई है। अनुमान है कि इन दोनों ही जगह मीटर टैंपर कर लाखों रुपये की बिजली उड़ाई जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार इसका पूरा आकलन जांच रिपोर्ट से चलेगा और इसके लिए रिपोर्ट (असेसमेंट) तैयार किया जा रहो है, जिसके तहत दोनों उपभोक्ताओं से भारी शमन शुल्क और राजस्व की वसूली की जाएगी।
रडार पर बची हुई कोठियां, मंगलवार को भी चलेगा हंटर
अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने पुष्टि की है कि एटूजेड कॉलोनी में बिजली विभाग का यह महाअभियान अभी थमा नहीं है, बल्कि मंगलवार को भी लगातार जारी रहेगा। सोमवार को समयाभाव के कारण जिन कोठियों और बंगलों की जांच नहीं हो पाई थी, वहां मंगलवार सुबह ही विभाग की विशेष टीमें दस्तक देंगी। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मीटरों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें और वैध तरीके से बिजली का उपयोग करें।











Total views : 350158