Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » हापुड़ में आईएएस कविता मीणा ने संभाली डीएम की कमान

हापुड़ में आईएएस कविता मीणा ने संभाली डीएम की कमान

लोकपथ लाइव, हापुड़: मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) की उपाध्यक्ष पद का दायित्व निभाने के बाद आईएएस अधिकारी कविता मीणा ने मंगलवार को हापुड़ जिले के जिलाधिकारी (DM) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्होंने सबसे पहले कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार (Treasury) का दौरा किया और वहां विधिवत चार्ज लिया।

How to Make a News Portal
डीएम कविता मीना।

इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीणा को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ (Guard of Honor) देकर सलामी दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए डीएम कविता मीणा ने अपनी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

डीएम कविता मीणा ने कहा, “जनपद के विकास के लिए हम निरंतर कार्य करेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शासन की योजनाएं बिना किसी बाधा के पात्र लाभार्थियों तक पहुँचें और जिले में सुशासन व विकास की गति तेज हो। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 6 7
Total views : 392553

Follow us on