Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर के दो अस्पतालों पर स्वस्थ्य विभाग का छापा

मुजफ्फरनगर के दो अस्पतालों पर स्वस्थ्य विभाग का छापा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नर्सिंग होम की जांच तेज हो गई है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को जौली रोड पर मायशा हॉस्पिटल तथा लाइफलाइन मेडिकेयर पर छापा मारकर औचक निरीक्षण किया। बिना पंजीकरण चल रही इन नर्सिंग होम का कार्रवाई से पहले नोटिस देकर छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों के कमपाउंडरों ने इन अस्पतालों का अवैध रूप से संचालन किया हुआ है।

सहारनपुर के एडी हेल्थ ने पिछले दिनों सीएमओ व सभी एमसीएमओ के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने सभी को निर्देश दिए थे कि मुजफ्फरनगर में बड़ी संख्या में बिना पंजीकृत नर्सिंग व क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को एसीएमओ डा. अजय कुमार ने टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कूकड़ा जौली रोड स्थित लाइवलाइन मेडिकेयर व मायशा हास्पिटल बिना पंजीकरण मिला। इस दौरान दौरान सभी संस्थानों में आवश्यक अभिलेख एवं वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं थे। अस्पताल का पंजीकरण दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर डॉ. अजय कुमार ने प्रबंधन को तत्काल नोटिस जारी किया गया। तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान अन्य अपंजीकृत अस्पताल क्लीनिक व नर्सिंग होम बंद कर भाग गए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 1 2 8 7
Total views : 410337

Follow us on