Select Language :

Home » अपराध » भोपा में दो बाइकों की भिड़ंत, मोरना के युवक गंभीर घालय

भोपा में दो बाइकों की भिड़ंत, मोरना के युवक गंभीर घालय

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना भोपा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुरुद्वारे के समीप दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

How to Make a News Portal

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें विपरीत दिशा से आ रही थीं और रफ्तार अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। दुर्घटना में मोरना निवासी आयुष (22 वर्ष) पुत्र अमित और गुड्डू (30 वर्ष) पुत्र विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर काफी खून बह गया, जिसे देख राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

देवदूत बने एंबुलेंस कर्मी : सूचना मिलते ही एंबुलेंस पायलट सागर और ईएमटी कुलदीप मौके पर पहुंचे। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए ईएमटी कुलदीप ने चलती एंबुलेंस में ही ‘लाइफ-सेविंग’ प्राथमिक उपचार शुरू किया। अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने के लिए पेशेवर कुशलता का परिचय देते हुए उन्होंने अस्पताल पहुँचने से पहले ही घायलों की स्थिति को स्थिर करने का प्रयास किया।

अस्पताल में उपचार जारी: 108 एंबुलेंस के नोडल अधिकारी राजेश रंजन ने बताया कि  दोनों घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही मोरना स्थित युवकों के परिजनों भी पहुंचे गए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 0 7 8 8
Total views : 254476

Follow us on