Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » गंगा स्नान मेला: श्रद्धालुओं की सेहत को लेकर खाने की दुकानों का निरीक्षण

गंगा स्नान मेला: श्रद्धालुओं की सेहत को लेकर खाने की दुकानों का निरीक्षण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: शुकतीर्थ में चल रहे गंगा स्नान मेले और शहर के नुमाइश मैदान में लगाई गई खाने-पीने की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण अभियान चलाया।

How to Make a News Portal

निरीक्षण के दौरान टीम ने मेले में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और हाइजीन संबंधी मानकों की बारीकी से जांच की। विभागीय अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने और बासी भोजन न बेचने के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि मेले में रोज़ाना हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, इसलिए लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुकतीर्थ गंगा स्नान मेला और शहर की नुमाइश में सभी प्रमुख फूड स्टॉल्स का निरीक्षण किया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 2
Total views : 392341

Follow us on