Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एमजी पब्लिक स्कूल के नेत्र शिविर 118 मरीजों की जांच

एमजी पब्लिक स्कूल के नेत्र शिविर 118 मरीजों की जांच

 लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। यह शिविर विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की स्मृति में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल ने कुल 118 रोगियों के नेत्रों की गहन जांच की और उन्हें उचित परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। जांच के दौरान 36 रोगियों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि शिविर में उन मरीजों को भी बुलाया गया था, जो पूर्व में सफल ऑपरेशन के बाद लाभान्वित हुए हैं। मरीजों ने शिविर की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस सेवा से उनके जीवन में नई रोशनी आई है। कई मरीजों ने उत्कृष्ट सेवाओं से प्रभावित होकर दूसरी आंख का ऑपरेशन भी यहीं से कराने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में विनीत सिंघल सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 0 3 3 4
Total views : 294731

Follow us on