उत्तर प्रदेश
पूर्व विधायक सुरेश संगल का निधन


LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में दो बार शहर का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक सुरेश संगल का निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार रात करीब 12:30 बजे अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे। मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से भाजपा से 1991 और 1993 में विधायक रहे। सुरेश संगल डीएवी कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से भाजपा और संघ परिवार में शोक की लहर है।
