Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: दिवंगत भाजपा नेता बिजेंद्र पाल के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

मुजफ्फरनगर: दिवंगत भाजपा नेता बिजेंद्र पाल के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

 लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार दोपहर जनपद के केवलपुरी स्थित दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. बिजेंद्र पाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के बाद पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से आत्मीय भेंट की और उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।

How to Make a News Portal

परिजनों से वार्ता करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि स्व. बिजेंद्र पाल भाजपा के एक समर्पित और निष्ठावान सिपाही थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन और जनसेवा को समर्पित कर दिया। उनका असमय जाना न केवल परिवार बल्कि भाजपा संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बिजेंद्र पाल की पत्नी सभासद कुसुमलता पाल, उनके पुत्रों और बड़े भाई को आश्वस्त किया कि भाजपा परिवार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और भविष्य में हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, शामली के पूर्व विधायक तजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, देशबंधु तोमर, अंचित मित्तल, अभिषेक चौधरी, श्रीमोहन तायल, अंजलि चौधरी, रेनू गर्ग और विपुल त्यागी सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

सहारनपुर में सीएम योगी ने दिया विकास का मंत्र, इकोनॉमिक कॉरिडोर से खुलेगा समृद्धि का द्वार

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 3 9 9
Total views : 404256

Follow us on