Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मिलावट की शिकायत पर ‘रोलिंग पिन केक शॉप’ पर छापा, केक के सैंपल जब्त

मिलावट की शिकायत पर ‘रोलिंग पिन केक शॉप’ पर छापा, केक के सैंपल जब्त

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के टाउन हॉल रोड स्थित मालवीय चौक की चर्चित ‘रोलिंग पिन केक शॉप’ पर सोमवार अपराह्न करीब चार बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर विभिन्न फ्लेवर के केक के नमूने एकत्र किए। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर केक में मिलावट की शिकायत मिलने के बाद की गई। विभागीय टीम ने नियमानुसार सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

How to Make a News Portal

सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत में दुकान पर बिक रहे केक की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उपलब्ध विभिन्न प्रकार के केक के नमूने एकत्र किए। कार्रवाई के दौरान दुकान पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। यदि रिपोर्ट में मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग को जहां भी शिकायत प्राप्त होती है, वहां तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 7 5 6 0
Total views : 371295

Follow us on