उत्तर प्रदेशछत्तीसगढ़मध्य प्रदेश

भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी, लगे श्रीराम के नारे

LP Live, Muzaffarnagar: मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर शिवचौक पर जमकर जश्न मनाया। शिवचौक पर अतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटी। इस अवसर पर उन्होंने भगवान आशुतोष की पूजा कर जय श्रीराम के नारे लगाए।

मुजफ्फरनगर के सिटी क्षेत्र के साथ देहात क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। भाजपा कार्यकर्ता शिव चौक पर एकत्रित हुए। भाजपा की मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत पर पहले जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. सुभाषचंद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल गोयल, जिला मंत्री वैभव त्यागी आदि ने भगवान भोले की पूजा-अर्चना की।

अतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा, यह लोकसभा चुनाव का आगाज है। लोकसभा चुनाव में भी जनता पार्टी को इसी प्रकार आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी। कांग्रेस समेत अन्य दलों से जनता का विश्वास उठ चुका है। जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी ने कहा, भाजपा का विजय रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत मिलेगी। यूपी की सभी सीटों पर भाजपा जीतेंगी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश पांचाल, गीता जैन, सत्यपाल सिंह, कृष्ण गोपाल मित्तल, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक रविवार की सुबह मतगणना आरंभ होते की एलसीडी स्क्रीन के सामने बैठ गए और परिणाम देखे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button