अपराधउत्तर प्रदेश

प्लाइवुड के गोदाम में रात को लगी आग, सुबह तक पाया काबू

LP Live, Muzaffarnagar:मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदनगर में देर रात एक निजी गोदाम में भयंकर आग लग गई। क्षेत्र के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच घंटे की  मशक्कत के बाद सुबह आग तक आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

सहायक अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि देर रात विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली कि महमूद नगर में एक मीनार मस्जिद के पास कलीम के प्लाईवुड गोदाम में आग लग गई है। इस पर तुरंत फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि आग भीषण होने के कारण काबू पाने में  समय लगा। उन्होंने बताया कि आग पर अग्निशमन विभाग कर्मियों ने पूरी तरह से काबू पा लिया, जिसके बाद मौके से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस भी लगी रही।

मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदनगर में देर रात एक निजी गोदाम में भयंकर आग लग गई। क्षेत्र के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना स्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पांच घंटे की  मशक्कत के बाद सुबह आग तक आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button