Select Language :

Home » एजुकेशन » श्रीराम कालेज: नई उम्मीदें, पुरानी यादें के साथ विदा हुए सीनियर छात्र

श्रीराम कालेज: नई उम्मीदें, पुरानी यादें के साथ विदा हुए सीनियर छात्र

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। नई उम्मीदें, पुरानी यादें थीम पर आधारित इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्वलित कर किया।

How to Make a News Portal

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सिंगिंग, डांसिंग, ड्रामा और रैंप वॉक जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर बी.फार्मा से खुशी को मिस फेयरवेल व सिमोन को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं डी.फार्मा से दीपांशी को मिस फेयरवेल और साहिल को मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिया गया। विजेताओं को स्मृति चिन्ह और ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। चैयरमेन डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण की निरंतर प्रक्रिया है। निदेशक डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ भविष्य की नई यात्रा शुरू करने की प्रेरणा दी। अंत में जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भावुक विदाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. संदीप कुमार, डॉ. राधेश्याम और समस्त कॉलेज स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

 

एमडीएस विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव की धूम: मेधावियों ने बटोरी वाहवाही

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 2 8 4 0
Total views : 260306

Follow us on