Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर के इस स्कूल को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर के इस स्कूल को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनग। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड से नवाजा गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान नीसा के नेशनल प्रेसिडेंट कुलभूषण शर्मा, मेजर जनरल वी एन. चतुर्वेदी एवं उत्तराखंड के विभिन्न स्कूल एसोसिएशंस के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
उत्तराखंड में मंथन 2.0 सम्मेलन हुआ, जिसमें देश के 22 राज्यों से आए स्कूल ओनर्स, शिक्षाविदों एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान देश की शिक्षा प्रणाली को अधिक श्रेष्ठ, उद्देश्यपूर्ण, प्रभावी एवं भविष्यपरक बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद और गहन मंथन किया गया। सम्मेलन के दौरान नई शिक्षा नीति, भविष्य के शिक्षक एवं विद्यार्थी, बियॉन्ड मार्क्स, कक्षा से बाहर विद्यालय की भूमिका, विद्यार्थी नेतृत्व, कौशल विकास, नवाचार, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मूल्य-आधारित शिक्षा तथा विद्यालयों के समग्र विकास जैसे प्रासंगिक मुद्दों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया गया। पुरस्कार प्राप्ति के बाद प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि यह सम्मान होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज की उस निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसके तहत विद्यार्थियों को न केवल किताबी ज्ञान दिया जा रहा है, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, नैतिक संस्कार, रचनात्मकता, जीवन-कौशल एवं जिम्मेदार नागरिकता के गुण भी विकसित किए जा रहे हैं।
नीसा के मूल मंत्र “स्ट्रॉन्ग स्कूल्स, स्ट्रॉन्गर पॉलिसी, स्ट्रॉन्गर नेशन” के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मिली गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरे होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज परिवार, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रीय अभिभावकों में हर्ष की लहर है और सभी ने इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 7 6 3 0
Total views : 418668

Follow us on