उत्तर प्रदेशट्रेंडिंग
विद्युत कर्मचारी हड़ताल: प्रदेश में 6 अफसर निलंबित, 1332 कर्मी बर्खास्त


LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर पूरे प्रदेश पर पड़ रहा है। हड़ताल को लेकर अब सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का अल्टीमेटम खत्म होने पर सख्त एक्शन लिया जाने लगा है। यही वजह है कि प्रदेश में अब तक 22 एफआईआर और 6 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।

1332 संविदा कर्मी बर्खास्त: एके शर्मा ने कहा कि अबतक 1332 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। हज़ारों कर्मचारियों को बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है। ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा की बर्खास्त संविदाकर्मियों की जगह पर प्रौद्योगिकी संस्थानों से जुड़े छात्रों की नियुक्ति होगी। पहले ट्रेनिंग कराई जाएगी इसके बाद उनकी संविदाकर्मी के रूप में तैनाती की जाएगी।
