
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले शूटर असद अली को डीएम उमेश मिश्रा ने सम्मानित किया। कुछ दिन पहले पटियाला में आयोजित हुई 75 वीं समस्त भारत शॉट गन ट्रैप प्रतिस्पर्धा में नगर के पारस नाथ स्ट्रीट निवासी सैयद असद अली ने सटीक निशाने लगाकर कांस्य पदक जीता। डीएम की ओर से शूटर को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ऐसे ही जिले का नाम रोशन करने के लिए कहा। अन्य युवाओं को भी प्रेरित करने की अपील की।
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सजा-ए-मौत, पढ़े क्या है कारण
Post Views: 337













Total views : 448183