Select Language :

Home » अपराध » डीएम ने पकड़ा खेल विभाग के निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का खेल

डीएम ने पकड़ा खेल विभाग के निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का खेल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का डीएम उमेश मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम को नवनिर्मित भारोत्तोलन हॉल में चिनाई कार्य हेतु प्रयुक्त ईंटों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं मिली तथा दीवारों पर सफेद शौरा उभरा मिला। वहीं बहुउद्देशीय क्रीड़ाहाल के बैडमिंटन हॉल की छत पर लगी प्रोफाइल शीट में प्रकाश के छिद्र पाए गए, जिन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। चेंजिंग रूम के कमरों व खिड़कियों के कोनों की धार सही नहीं मिली और प्लास्टर में मिश्रण का अनुपात भी त्रुटिपूर्ण पाया गया।
क्रिकेट पवेलियन की रंगाई-पुताई एवं शौचालयों की फिनिशिंग भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। अनियमितताओं पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया तथा ठेकेदार के भुगतान में कटौती और कठोर कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। डीएम ने क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव से निर्माण संबंधि कार्य की मानिटरिंग की जिम्मेदारी सख्ती से करने के निर्देश दिए। वहीं निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से भी वार्ता की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 9 6 8
Total views : 211535

Follow us on