Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » रेशू विहार में सामुहिक रूप से मनाई दीपावली की खुशियां

रेशू विहार में सामुहिक रूप से मनाई दीपावली की खुशियां

रेशू विहार की दीपावली

LP Live, Muzaffarnagar: दीपावली के पंच पर्व पर रेशू विहार अयोध्या धाम के स्वरुप में रौशनी से जगमगाता दिखाई दिया। सभी क्षेत्र वासियों ने माँ लक्ष्मी व भगवान श्री राम के सम्मान में घरों को सजाया, पूजा की, दीप जलाये, आरती की। सामुहिक रूप से मनाई गई दीपावली की खुशियों से रेशू विहार, रेशू चौक का वातावरण जगमग रहा। वहां महिलाओं ने भी आतिशबाजी के साथ रामायण के गीत गुनगुनाएं।

ज्ञान कुमार एडवोकेट, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त टीपी सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डा. गिरीश कुमार, डा. लोकेश कौशिक, आईआईएम कृष्ण वीर, कनाडा से आये मयंक चौधरी, महिला शक्ति आदि का सत्यप्रकाश रेशू ने स्वागत किया, मिठाई खिलाई। सभी छोटो ने बड़ो के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। बड़ो ने छोटो को माँ लक्ष्मी व भगवान राम के पद चिन्हो पर चलने को कहा।

रेशू विहार की महिला शक्ति ने घरों में बने पकवान सभी को खिलाये, पुष्प वर्षा की, फोटो खिचवाये, कली से सजावट की,रंगोलिया बनाई, घर के द्वारो को राम नाम व फूलो की लड़ियो से सजाया, पटाखे छुड़ाए। पूरा रेशू विहार, रेशू चौक अयोध्या धाम के वातावरण में तब्दील हो गया।

इस दौरान महिलाओ में विभूति गर्ग, प्रियंका अग्रवाल, कनिष्का सिंह, किरण सिंह, आरुषि, मिताली गोयल, इंदू चौधरी, नूपूर कौशिक आदि ने एक साथ दीपावली मनाई। सभी ने एक-दूसरे के घरों में दीप प्रवजलित कर रखे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 4 6
Total views : 392505

Follow us on