Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एनओसी मसले पर उद्यमियों को मिला आश्वासन, एमडीए की बोर्ड बैठक में होगा निर्णय

एनओसी मसले पर उद्यमियों को मिला आश्वासन, एमडीए की बोर्ड बैठक में होगा निर्णय

लोकपथ लाइव, शामली। शामली कलेक्ट्रेट सभागार में सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में उद्योग स्थापना और विकास के दौरान उद्यमियों को आ रही विभिन्न प्रशासनिक व विभागीय दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उद्यमियों को एनओसी के नाम पर होने वाली समस्याएं उठाई गई, जिसके समाधान के लिए एमडीए की बोर्ड बैठक में निर्णय लिए जाने का आश्वासन मिला है।
बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष जगमोहन गोयल ने एनसीआर महायोजना-2021 के तहत विभिन्न विभागों से एनओसी (NOC) मिलने में हो रही देरी और जटिलताओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ध्यानाकर्षण कराया कि 2021 के परिवर्तनों के बाद एनएचएआई (NHAI) रोड अब पीडब्ल्यूडी के अधीन है, जबकि एनसीआर महायोजना-2041 अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं हुई है, जिससे नए उद्योगों को क्लीयरेंस मिलने में भारी परेशानी आ रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) की आगामी बोर्ड बैठक में इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी आदेशों के अनुसार ही प्रक्रिया संचालित होगी और अनावश्यक रूप से धारा-80 लागू नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, प्राधिकरण और जिला पंचायत द्वारा जिन गैर-ज़रूरी एनओसी की मांग की जा रही है, उन्हें समाप्त करने के संबंध में लघु उद्योग भारती ने लिखित ज्ञापन भी सौंपा।
कमिश्नर ने उद्यमियों को सभी समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया, जिस पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों ने उनका धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक में संगठन के मंडलाध्यक्ष अंकित गोयल, मंडल महासचिव राजेश जैन, जिलाध्यक्ष जगमोहन गोयल, जिला सचिव मयंक मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष देवराज और जिला संयोजक राकेश डिंगरा सहित मंडलभर के प्रमुख उद्यमी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 5 7 3 3 2
Total views : 418265

Follow us on