Select Language :

Home » दिल्ली-एनसीआर » बिहार-पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली सरकार देगी बसों की सौगात

बिहार-पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली सरकार देगी बसों की सौगात

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में निवास कर रहे बिहार और पूर्वांचल के लाखों लोगों के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) जल्द ही दिल्ली से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए सीधी वातानुकूलित (AC) बस सेवा शुरू करने जा रहा है। परिवहन विभाग ने इसके लिए 17 अंतरराज्यीय रूटों का खाका तैयार कर लिया है, जिससे लंबी दूरी का सफर अब अधिक सुगम और किफायती होगा।

बिहार सरकार के साथ जल्द होगा समझौता: परिवहन मंत्री पंकज सिंह के अनुसार, रूटों की व्यवहार्यता (Feasibility) का अध्ययन अंतिम चरण में है और जल्द ही इस परियोजना के लिए बिहार सरकार के साथ एक ‘एमओयू’ (MoU) साइन किया जाएगा। इन बसों का किराया  मानकों के आधार पर तय होगा, ताकि यात्रियों पर आर्थिक बोझ न पड़े। वर्तमान में दिल्ली से बिहार के लिए ट्रेन में भारी भीड़ और निजी बसों के महंगे किराए से जूझ रहे यात्रियों के लिए यह सेवा एक बड़ा सहारा बनेगी।

धार्मिक स्थलों और NCR का भी होगा विस्तार: सरकार की योजना केवल बिहार तक सीमित नहीं है। नेटवर्क को विस्तार देते हुए दिल्ली से अयोध्या, कटरा (वैष्णो देवी) और खाटू श्याम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भी सीधी बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा, एनसीआर के शहरों जैसे जेवर, अलवर, रेवाड़ी और करनाल के लिए भी कनेक्टिविटी मजबूत की जा रही है। बड़ौत और पानीपत जैसे रूटों पर पहले ही इलेक्ट्रिक बसों का सफल संचालन शुरू हो चुका है। इस पहल से न केवल सार्वजनिक परिवहन सुदृढ़ होगा, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 8 7
Total views : 392387

Follow us on