Select Language :

Home » लाइफस्टाइल- बाल जगत, महिला जगत » डांडिया नाइट:आज हरियाणवी कलाकार रेणूका पंवार के गीतों पर झूमेगा मुजफ्फरनगर

डांडिया नाइट:आज हरियाणवी कलाकार रेणूका पंवार के गीतों पर झूमेगा मुजफ्फरनगर

LP Live, Muzaffarnagar:   शहर एक बार फिर रंग और संगीत की मस्ती में डूबने को तैयार है। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित नुमेक्स सिटी में शनिवार शाम छह बजे हिन्दुस्तान समाचार पत्र एवं नुमेक्स के बैनर तले होने वाली भव्य डांडिया नाइट का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है। यह आयोजन देर रात तक चलेगा। रेणुका पंवार के साथ डांडिया और हरियाणी गानों पर झूमने के लिए बड़ी संख्या में आनलाइन टिकटों की बिक्री हुई।
52 गज का दामण पेहर मटक चालूंगी व चंद्रावल गीत है प्रसिद्ध
दिल्ली हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित नुमेक्स सिटी में शनिवार शाम को हिन्दुस्तान की डांडिया नाइट होगी। कार्यक्रम में हरियाणवी स्टार सिंगर रेणुका पंवार होगी, जिन्होंने अपने सुपरहिट गीत 52 गज का दामण, पेहर मटक चालूंगी’ और चंद्रवाल जैसे गानों से लाखों श्रोताओं का दिल जीता।
रेणुका पंवार अपने लोकप्रिय हरियाणवी गीतों की धुनों पर मंच को थिरकाने के साथ-साथ महिलाओं के साथ डांडिया भी करेंगी। उनकी प्रस्तुति से आयोजन स्थल पर ऊर्जा और उत्साह का माहौल बनना तय है। आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शहर में सामूहिक उत्सव की भावना को बढ़ावा देना है। त्योहारी मौसम में डांडिया नाइट सांस्कृतिक एकता, नारी शक्ति और संगीत के संगम का प्रतीक होगी।

भव्य होगा मंच, युवाओं के लिए कार्यक्रम खास
नुमेक्स सिटी को इस मौके पर रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और सजावटी झिलमिलाहट से दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंच को आकर्षक लाइटिंग और विशेष इफेक्ट्स के साथ तैयार किया गया है, जिससे हर प्रस्तुति को भव्यता मिले। वहीं पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। शहरवासियों के लिए यह रात यादगार बनने वाली है। रेणुका पंवार के लाइव परफॉर्मेंस के साथ जब डीजे की धुनों पर डांडिया की लय बजेगी तो पूरा मुजफ्फरनगर संगीत, नृत्य और उल्लास से झूम उठेगा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 8 7
Total views : 392387

Follow us on