
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के गुर्जरहेडी गांव के पास सठेडी चौराहे पर हुए भीषण सड़क हादसे के घायलों का सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने लगातार दूसरे दिन भी हाल-चाल लिया गया। वो लगातार घायलो के स्वास्थ्य देखभाल उपचार के लिए निगरानी कर रहे है। उन्होंने सभी मरीजों की स्थिति भांपकर चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए है। सीएमओ ने बताया कि जब तक सभी घायल पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक उनके उपचार एवं देखभाल की नियमित रूप से निगरानी की जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी मरीजों की लगातार देखरेख कर रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।
Post Views: 52













Total views : 222783